Uncategorized

हरिद्वार पुलिस ने कनखल में स्थित प्राइमरी स्कूल में चोरी का किया खुलासा, 02 नशेड़ी दबोचे

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

हरिद्वार पुलिस ने कनखल में स्थित प्राइमरी स्कूल में चोरी का किया खुलासा, 02 नशेड़ी दबोचे

स्कूल की दीवार तोड़ कर राशन, बर्तन सहित काफी सामान किया था चोरी

स्कूल का ही पूर्व छात्र है एक आरोपी, आने-जाने के रास्तों से बख़ूबी वाकिफ

ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बंद पड़े स्कूल में हुई थी चोरी

घटना में प्रयुक्त रेडा व चोरी का सामान बरामद

काफी टाइम से बने थे पुलिस के लिए सरदर्द

थाना कनखल

दिनांक 24/06/23 को परमवीर सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियापोता द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्कूल की दीवार तोड़ कर राशन, बर्तन सहित स्कूल का काफी सामान चोरी करने के संबंध में थाना कनखल पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस के लिए सरदर्द बनी इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब दोनों आरोपी चोरी किए गए सामान में से चावल बेचने की फिराक में गांव-गांव घूम रहे थे।

स्कूल से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं और काफी समय पूर्व भी इस स्कूल में चोरी व चोरी का प्रयास हुआ था जिस कारण इस चोरी के खुलासे के लिए स्थानीय थाना कनखल पर इस चोरी के खुलासे के लिए काफी दबाव था।

कनखल पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर दोनों आरोपियों (नौशाद व सूरज) को दबोचकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के चोरी किए गए राशन एवं अन्य सामान (2 कट्टे चावल, थाली, गिलास, चम्मच, कड़छी, लोहे के बच्चों के झूले, भगोने मय ढक्कन, प्रेशर कुकर, सरिया आदि) व घटना में प्रयुक्त रेडा बरामद किया गया।

इसी स्कूल का विद्यार्थी है नौशाद

शातिर अभियुक्त नौशाद कक्षा दो तक इसी स्कूल में पढ़ा था और स्कूल के आने-जाने, खुलने-बंद होने के समय के बारे में अच्छी जानकारी रखता था। इसके द्वारा 2 साल पहले भी इसी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था उसके बाद भी चोरी के प्रयास किए पर सफल नहीं रहा इस कारण स्कूल प्रशासन द्वारा भी सूचना आगे नहीं भेजी गई।दोनो ही आरोपी नशे के आदी है और अपने खर्चे के लिए चोरी को अपनी आदत बना लिया। दोनों अभियुक्तों के घर वाले भी इनकी इन्हीं आदतों के कारण परेशान है।

नाम पता अभियुक्त
1- नौशाद पुत्र दिलशाद ग्राम जियापोता थाना कनखल जनपद हरिद्वार
2- सूरज पुत्र पूरण निवासी ग्राम जीयापोता थाना कनखल हरिद्वार

बरामदगी
1- 02 कट्टे चावल
2- सरिया वजन 20 किलोग्राम,
3- रसोई के बर्तन
4- 02 झूले की प्लेट मय लोहे की चैन
6- घटना में प्रयुक्त 01 रेडा।

पुलिस टीम-

(1) थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
(2) SI देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर
(3) SI उपेंद्र कुमार
(4) Cons 407 सत्येंद्र रावत
(5) Cons 938 बलवंत सिंह
(6) का. कुलदीप
(7) का. प्रलव चौहान
(8) का. गजे सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *