Uncategorized

हरिद्वार जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षिक सत्र 2023 – 24 की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, भगत सिंह चौक, बी एच ई एल रोड़, हरिद्वार में शैक्षिक सत्र 2023 – 24 की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है ।उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉo ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि संस्थान प्रबंधन द्वारा सत्र 2023-24 से बी.ए., बी.कॉम. बी.एससी., बी.बी.ए .,बी.ए.,(ऑनर्स) पत्रकारिता एवं जनसंचार बी.एससी.( कंप्यूटर साइंस) बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी)एवं बी.एससी.(कृषि) आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं । संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ प्रबंधन एवं कंप्यूटर शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा ।जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर विपिन कुमार , अमृत अवस्थी, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *