भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक का आयोजन 📍 लक्सर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मासिक मीटिंग तहसील अध्यक्ष चौ. रहतू सिंह जी के निवास, मुबारिकपुर में आयोजित की गई।बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कुछ किसानों की समस्याओं का तत्काल अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समाधान भी कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौ. परविंदर चौधरी ने कहा कि यदि किसानों को अपने हकों की लड़ाई मजबूती से लड़नी है, तो अधिक से अधिक संख्या में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़ें। वही गढ़वाल मंडल प्रभारी विकास वालिया ने बताया कि लक्सर शुगर मिल की डिस्टिलरी से छोड़ा जा रहा दूषित पानी आसपास के गांवों को प्रभावित कर रहा है, जिससे लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।इसके साथ साथ ही लक्सर की एक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा गंदे पानी को बोरवेल के माध्यम से जमीन में छोड़े जाने से भी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनियन का प्रतिनिधिमंडल दोनों फैक्ट्री प्रबंधकों से मुलाकात करेगा, और यदि समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी जोधसिंह पुंडीर ने कहा कि पहले गन्ने का मूल्य केवल चीनी उत्पादन के आधार पर तय होता था, लेकिन अब गन्ने से एथनॉल, अल्कोहल, ऑर्गेनिक खाद जैसे कई उत्पाद बनते हैं। इसलिए इस वर्ष गन्ने का मूल्य कम से कम ₹800 प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. हुसैन को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का जिला मीडिया प्रभारी, हरिद्वार नियुक्त किया गया।मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित उपस्थित रहे प्रदेश प्रभारी जोधसिंह पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, गढ़वाल मंडल प्रभारी विकास वालिया, प्रदेश प्रवक्ता रिजवान मास्टर, प्रदेश सचिव राजेश कुआंखेड़ा, जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा यूनुस प्रधान, प्रदेश सचिव डॉ. इखलाक, सलमान, जितेंद्र खटाना, सोनू खटाना, पायल देवी, रितु देवी, रजत, विजेंदर, विकास, कलिराम, आजम, सद्दाम, सुलेमान, पहल सिंह, वकील, यादहसन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




