भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर शनिवार 25 अप्रैल 2023 को विद्यालय में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार 2021 व 2022 का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l विकासखंड खानपुर के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 तथा परीक्षा वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को 1000 रुपए की धनराशि के रेखांकित चैक प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान देकर सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है विद्यार्थियों को भी इससे भली सीख मिलेगी तथा विद्यार्थियों में अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी तथा प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सफल जीवन में माताओं का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं श्रीमती पुष्पा, रानी देवी, जगवती देवी,गीता, रूकमेश, साजिदा,ममता,सुशीला, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षकों श्री विकास कुमार, नीरज कुमार, आलोक शर्मा ,विमलेश कुमार शर्मा ,कुलबीर सिंह ,आदि का विशेष सहयोग रहा है।
Related Articles
चोरी की योजना बनाते हुए चोरों की टोली के 4 शातिर सदस्यों को दबोचा
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l चोरी की योजना बनाते हुए चोरों की टोली के 4 शातिर सदस्यों को दबोचा जगजीतपुर और अन्य आसपास पॉस कॉलोनी के घरों और दुकानों को निशाना बनाने की थी तैयारी कनखलथाना कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 30 /8 /23 की रात्रि को थाना कनखल क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए मातृ […]
हरिद्वार मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न हुई
हरिद्वार मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव […]
स्कूल के बच्चों में चले जमकर लात घुसे
रिपोर्ट महिपाल शर्मा lज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्र से हुए विवाद के बाद जूनियर छात्र ने अपने साथी बुलाकर सीनियर छात्र के दोस्त को बुरी तरह दौड़ा-दौड़ा कर पीट डाला। मारपीट में छात्र के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित छात्र […]


