भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर शनिवार 25 अप्रैल 2023 को विद्यालय में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार 2021 व 2022 का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l विकासखंड खानपुर के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 तथा परीक्षा वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को 1000 रुपए की धनराशि के रेखांकित चैक प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान देकर सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है विद्यार्थियों को भी इससे भली सीख मिलेगी तथा विद्यार्थियों में अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी तथा प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सफल जीवन में माताओं का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं श्रीमती पुष्पा, रानी देवी, जगवती देवी,गीता, रूकमेश, साजिदा,ममता,सुशीला, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षकों श्री विकास कुमार, नीरज कुमार, आलोक शर्मा ,विमलेश कुमार शर्मा ,कुलबीर सिंह ,आदि का विशेष सहयोग रहा है।
Related Articles
शांति व्यवस्था / कानून व्यवस्था बंद करने पर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार l
शांति व्यवस्था / कानून व्यवस्था बंद करने पर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार l पुलिस के मुताबिक भूरनामोड पर लड़ाई झगड़े की सूचना प्राप्त हुई जिसमें वादी चंदन पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम भूरना लक्सर जिला हरिद्वार के द्वारा अभियुक्त शुभम पुत्र धर्मवीर निवासी दाब की कला लक्सर जिला हरिद्वार व् अन्य तीन के विरुद्ध […]
भूसे के कुपो में लगी आग
भूसे के कुपो में लगी आग बुग्गावाला/भगवानपुर बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गोकुलवाला गांव में सोमवार दोपहर को करीब आधा दर्जन भूसे के कूपो में आग लग गई। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड के मौके पर आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोकुलवाला गांव निवासी शहजाद अली […]
थाना बहादराबाद पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बहादराबाद 28 मई ( महिपाल ) माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटी ओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है l थाना पुलिस ऐसे सभी वारंटी ओं को गिरफ्तार करने में जुटी है और प्रतिदिन उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है l आज भी बहादराबाद पुलिस ने दो वारंटी ओं को गिरफ्तार कर […]



