Uncategorized

चमन लाल महाविद्यालय में उत्तराखंड पुलिस द्वारा उत्तराखंड ऐप, गौरा शक्ति ऐप, के बारे में जानकारी दी।

चमन लाल महाविद्यालय में उत्तराखंड पुलिस द्वारा उत्तराखंड ऐप, गौरा शक्ति ऐप, के बारे में जानकारी दी।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से महाविद्यालय में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस की ओर से महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया गया l उत्तराखंड पुलिस ऐप और गोरा शक्ति ऐप के विषय में भी विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई l डॉ. रिचा चौहान रोवर रेंजर समन्वयक, डॉ. हिमांशु कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को सशक्त होने की आवश्यकता है उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया और इस पर डटकर मुकाबला करने के लिए संबोधित किया l मंगलोर कोतवाली से गोरा शक्ति ऐप इंचार्ज मधु ने छात्राओं को अपने मोबाइल में गोरा शक्ति एप एवं उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया तथा इस कार्य में उनकी सहायता भी की l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राम कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया l इसी श्रृंखला में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि इस समय महिलाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है जिससे यौन उत्पीड़न समस्याओं से निजात पाई जा सके समाज में महिला उत्पीड़न की घटनाएं निरंतर बन रही है इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए दोषी को सजा दिलवाना अनिवार्य है इसके लिए सभी महिलाओं को आगे आना होगा l कार्यक्रम के अंत में डॉ. रिचा चौहान ने सभी आगंतुकों का एवं उत्तराखंड महिला पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *