Uncategorized

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा। परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा। परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा ढंडेरा के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल मे प्रसव के दौरान शिशु की मौत तथा महिला की हालत बिगड़ने पर देहरादून भर्ती कराया गया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। समाचार लिखें जाने तक परिजन धरने पर डटे हुए हैं। मामले को लेकर सीएमओ को भी शिकायत की गई हैं।
लंढौरा कस्बे के मौहल्ला पठान चौक निवासी अफजाल की पत्नी इरम (35) को 27 नवंबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर क्षेत्रीय आशा को घर पर बुलाया गया आशा महिला को लेकर ढंडेरा के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में ले गई जहां पर अस्पताल संचालक ने महिला के परिजनों से बच्चा वह बच्चे की मां दोनों स्वस्थ बताते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया कई घंटे के बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया। प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत गई वहीं डिलीवरी के बाद महिला हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने महिला को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति में सुधार न होने पर परिजन महिला को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल ले गए महिला को भर्ती कराने के बाद गुरुवार को महिला के परिजन ढंडेरा स्थित अस्पताल पहुंचे जहां महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा हंगामे के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में क्वालीफाई डॉक्टर ना होने के कारण महिला की तबियत खराब व बच्चे की मौत हुई है। ढंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर अमित डाबरा ने बताया कि ढंडेरा क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों के संबंध में सीएमओ को अवगत कराया गया है। उन्होंने प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *