रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों, गलत नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसरो, नाबालिगो द्वारा बिना वैध लाइसेंस के दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दें आदेश पर जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कार यातायात नियमों के पालन करने पार जुटी है l
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नाबालिगो द्वारा दुपहिया वाहन चलाते हुए 7 स्कूटी चालकों को सीज़ कार दिया और ऐसे अभिभावकों के खिलाफ 25/25 हज़ार का चालान किया, तथा 1 अन्य वाहन को सीज़ किया व 4 वाहनों से नकद 2 हज़ार का चालान वसूला l
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यातायात नियमों के पालन करने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत प्रतिदिन यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कि जा रही है, जिसमें अधिकांश नाबालिग स्कूली बच्चे हैं जो अपने अभिभावकों के दुपहिया वाहन चलाते हुए पकडे जा रहे हैं l पुलिस ऐसे छात्र छात्राओं के वाहनों को सीज़ कार उनके अभिभावकों के खिलाफ चालान काट रही है l




