Uncategorized

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में संविधान दिवस कार्यक्रम में लोकतंत्र की जननी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण द्वारा कर कार्यक्रम को माननीय कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री रजिस्ट्रार श्री गिरीश कुमार अवस्थी एवं वित्त नियंत्रक श्री लखेन्द्र गौथियाल के निर्देशन एवं आशीर्वाद से किया गया संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भारत लोकतंत्र की जननी इस विषय में भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 80 छात्र एवं अध्यापक उपस्थित रहे भाषण प्रतियोगिता में 20 से अधिक छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर एकलव्य हरितोष एवं द्वितीय स्थान पर अमन दुबे एवं तृतीय स्थान पर दीपक चंद्र पांडे अव्वल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद नारायण मिश्र द्वारा की गई । निर्णायक की भूमिका डॉ राम रतन खंडेलवाल, डॉ सुमन प्रसाद भट्ट, डॉ सुशील कुमार चमोली, द्वारा निष्पक्ष रूप से की गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ मीनाक्षी सिंह रावत एवं सह संयोजन अरुण कुमार मिश्र द्वारा किया गया । तथा कार्यक्रम में गोपाल बडोनी बृजेश जोशी भुवन सिंह, दुर्गेश भट्ट संजय एवं विद्यासागर जोशी एवं निजी सचिव मनोज कुमार गहतोडी़ आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *