रिपोर्ट पहल सिंह राणा
कैवेंडिज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए जगदमनी पब्लिक स्कूल को दिए 5 कंप्यूटर।
लक्सर में स्थित कैवन्डिस इंडस्ट्री लिमिटेड ए यूनिट ऑफ जेके टायर के अधिकारी धीरज शर्मा व अनुराग जी एवं अन्य अधिकारियों के साथ आज लक्सर में स्थित जमदमनी पब्लिक स्कूल पहुंचे ।जहां कैवनडिस इंडस्ट्री लिमिटेड. ए यूनिट ऑफ जेके टायर द्वारा सीएसआर के अंतर्गत जगदमनी पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल प्रशासन की मांग पर 5 कंप्यूटर भेंट किए गए हैं। जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को कंप्यूटर की अच्छी शिक्षा ग्रहण हो सकें। एवं देश का नाम रोशन कर सकें। वही लक्सर जेके टायर के इस कार्य की जगदमनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश जगदमनी व अभिषेक जगदमनी एवं स्कूल की प्रिंसिपल मीनू शर्मा द्वारा सराहना की गई व स्कूली बच्चों ने जेके टायर कंपनी को धन्यवाद कहा । जेके टायर के अधिकारी मिस्टर धीरज शर्मा ने कहा कि जेके टायर का हमेशा से यही प्रयास रहा है। कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जनहित कार्य कराए जाए,उन्होंने कहां की जेके टायर समय-समय पर गांव में फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम करते रहते है। वही अभिषेक जगदमनी ने कहा कि देश की जानी नामी कंपनी जेके टायर को हम धन्यवाद देना चाहेंगे। जिन्होंने सीएसआर फंड के तहत जगदमनी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए पांच कंप्यूटर दिए हैं।तथा उन्होंने कहा कि लक्सर में स्थित जेके टायर से हमारा काफी पुराना रिश्ता रहा है। वही जेके टायर कंपनी के काफी बच्चे जगदमनी पब्लिक स्कूल में पढ़कर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं जगदमनी पब्लिक स्कूल की तरफ से जेके टायर के सभी अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं।




