रिपोर्ट टिंकू राम
पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर शीतला खेडा में उषा हॉस्पिटल धनपुरा द्वारा ग्राम प्रधान दीपक सैनी के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों ने पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया और अपनी अपनी जांच कराई शिविर में डॉक्टर सन्नी पाल, डॉक्टर अंजली राजपूत, फरमान,अमरीष,सीमा, शिवानी,आजमा आदि सुबह से शाम तक जांच व दवाई देते रहे। डॉ सन्निपाल ने बताया शिविर में ग्रामीणो की ईसीजी, ब्लड,शुगर,ब्लडप्रेशर,बीपी,हड्डियों में कैल्शियम आदि की जांच की गई डॉ अंजलि राजपूत ने बताया कि शिविर में आई महिलाओं की ब्लडप्रेशर, केल्सियम आदि की जांच कर उनको दवाई दी गई और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मौसम बदलने के साथ अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने शिविर में आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है। स्वस्थ व्यक्ति ही अपना और समाज का भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें इस शिविर में सैकड़ो ग्रामीण व महिलाओं ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया उषा हॉस्पिटल के पीआरओ लक्की सलूजा ने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं।लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। कैंप का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकें इसके लिए पूरा प्रचार किया गया था। उषा हॉस्पिटल के द्वारा ग्रामीणो की सेवा के लिए ऐसे शिविर का आयोजन भविष्य में आगे भी किया जाएगा




