स्मैक की तस्करी करते महिला गिरफ्तार।
✍🏻✍🏻 रिपोर्टर सद्दाम अली
लक्सर कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.05 ग्राम स्मैक, बेची गई स्मैक के 1150 रुपए व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लक्सर कोतवाली क्षेत्र में अवैध पदार्थों की तस्करी व रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर रायसी रोड के सामने खडंजा जाने वाले रास्ते में एक महिला को शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.05 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बेची गई स्मैक के 1150 रुपये बरामद किए। पूछताछ में उसने अपना नाम रुखसाना पत्नी शौकीन निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा कांस्टेबल मनदीप सिंह महिला कांस्टेबल पूनम आदि शामिल रहे।




