Uncategorized

बहादराबाद बंद कान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी की भूमि पर आवंटित दुकान में देर रात्रि में समय करीब 11.45 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी की काली मंदिर ब fcहादराबाद के नजदीक नहर पटरी पर लगने वाले बाजार में बन्द दुकान के अन्दर आग लगी हुई हैं जिस पर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आनन्द मेहरा एवं चेतक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी से सम्पर्क कर मालिक शकील निवासी इस्लामनगर कॉलोनी बहादराबाद को मौके पर बुलवाया गया तथा आसपास की दुकानों को खुलवा कर मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्तियों की मदद से दुकान में लगी आग बुझाई गई और दुकान में लगी आग से अन्य दुकानों पर आग फैलने से रोका गया।पुलिस द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना को होने से रोका गया।लेकिन आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।खबर लिखे जाने तक ना ही पुलिस को दुकान स्वामी ने कोई तहरीर दी हैं।
पुलिस टीम में ,उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा,का.विकास थापा,का.मदन पाल मौके पर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *