लंढौरा-जलभराव की समस्या से जूझ रहे दो विधालयों के बच्चे
आपको बता दें–कस्बा-लंढौरा के कन्या हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के प्रांगण में हल्की सी बरसात से भी जलभराव की समस्या बन जाती है। जिसके चलते स्कूल जाने में बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले में शिक्षक विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके है। लेकिन उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लंढौरा मे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 एक ही प्रांगण में है। दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 600 से अधिक है। कस्बा क्षेत्र के अधिकांश बच्चे इन विद्यालयों में पढ़ते है, लेकिन इस दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए कोई विशेष सुविधा नही हैं। मेन सड़क से विद्यालय का प्रागंण गहराई में जाने के कारण हल्की सी भी बरसात में विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है। जिसके चलते स्कूल आने-जाने में बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बरसात के दिनों में विद्यालय में जल भराव के कारण कीचड़ जमा हो जाता है। जिस कारण काफी कम बच्चे स्कूल आते है। जलभराव की समस्या से परेशान विद्यालय के अध्यापक कई बार विभागीय अधिकारियों और ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दोनों विधालयों के प्रधानाचार्यो का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रस्ताव के साथ उच्चाधिकारियों को कई शिकायत भेजी जा चुकी है। साथ ही नगर पंचायत बोर्ड को भी विद्यालय प्रांगण में मिट्टी डलवाने के लिए कई बार लिखीत मे दिया जा चुका है। लेकिन आज तक किसी ने विद्यालय की समस्या के समाधान नही किया हैं।




