जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में हुई एंजियोग्राफी
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब बताई जा रही है। इसी बीच आज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी की गई।
मौलाना अरशद मदनी की सेहत को लेकर उनके चाहने वालों, अनुयायियों और शुभचिंतकों में फिक्र देखी जा रही है। उनकी तबीयत की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं।
सभी को उम्मीद है कि मौलाना अरशद मदनी जल्द ही सेहतयाब होकर अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस लौटेंगे। उनके समर्थक और चाहने वाले उनकी सलामती, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए लगातार दुआगो हैं।




