रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गौ कसी करने वाले तीन लोगों को
मुखबिर कि सूचना पर रानीपुर पुलिस ने ग्राम गढ़ में साजिद के घर से आगे आम के बाग से पांच लोगों को गौ मांस को काट छांट करते पाया पुलिस कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए l पुलिस ने 145.3 किलो गोमान्स, तीन जीवित गोवंश, तीन गौ वंश खाल, 2 सिर, 4 खुर, दो लोहे की छुरिया, एक दतेडा, एक कुलाहड़ी, लकड़ी का गुटका, एक बड़ा इलेक्ट्रीनिक तराज़ू, 440 ग्राम प्लास्टिक की थेलिया, फरार अभियुक्त आज़म का सेमसंग कंपनी का मोबाईल, मांस बिक्री से कमाए 10,900/ प्राप्त हुए l पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुला कर मांस के सेम्पल लिया और शेष मांस को बाग में ही अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया l पकडे गए अभियुक्तों के नाम रियासत उर्फ़ बल्ला पुत्र रशीद, कल्लू पुत्र इशाक, साजिद पुत्र सईद निवासीगण ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर है जबकि आज़म पुत्र रियासत उर्फ़ बाला, समून पुत्र कल्लू निवासी गण ग्राम गढ़ फरार होने में कामयाब हो गए हैं
जिनकी गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं l
गोवंश स्क्वाड एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम में उ. प निरीक्षक आशीष कुमार, शरद सिंह, म. उ. नि. मंशा ध्यानी का. कुलदीप, राकेश, राजेंद्र, प्रीतम तोमर, चन्दन शामिल रहे l




