राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन, जैद खान ने हासिल किया दूसरा स्थान

भगवानपुर रोड स्थित बेडपुर चौक की राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी में आज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अकादमी के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी बॉक्सिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में जैद खान ने दूसरा स्थान हासिल कर अपने गुरु आदित्य प्रताप सैनी, माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई।
अकादमी के संचालक एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक आदित्य प्रताप सैनी ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया और चैंपियनशिप का आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आत्मरक्षा करना बेहद जरूरी है। बॉक्सिंग न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाती है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि बच्चे आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकें।




