Uncategorized

हरिद्वार पुलिस ने की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु

हरिद्वार पुलिस ने की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु

आदेश जारी करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने चुनाव सेल का किया गठन

इंस्पेक्टर योगेश दत्त को चुनाव सेल की कमान, साथ में आवंटित की 12 सदस्यों की टीम

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बीती शाम चुनाव सेल का गठन कर इंस्पेक्टर योगेश दत्त के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम को अन्तिम रूप देते हुए आदेश जारी किया। टीम में 01 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 02 हेड कांस्टेबल व 08 कांस्टेबल्स को नियुक्ति दी गई है।

तत्काल रूप से प्रभावी आदेश के तहत चुनाव सेल आगामी चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके।
उपनिरीक्षक व 01 अपर उप निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला*

  1. उ0नि0 संजय पूनिया- व.उ.नि. खानपुर से पद से प्रभारी CIU रुड़की
  2. उ0नि0 सुरेश कुमार- कोतवाली लक्सर से व.उ.नि. खानपुर
  3. उ0नि0 मुनव्वर हुसैन- प्रभारी चौकी अमानतगढ़ से कोतवाली रुड़की
  4. उ0नि0 सुनील रमोला- थाना बुग्गावाला से प्रभारी चौकी अमानतगढ़
  5. अपर उ0नि0 रविन्द्र गौड़- कोतवाली श्यामपुर से चौकी प्रभारी चिड़ियापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *