Uncategorized

हिन्दी दिवस के अवसर पर “शब्द संसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, मुजफ्फरनगर द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित”

हिन्दी दिवस के अवसर पर “शब्द संसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, मुजफ्फरनगर द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित”

मुजफ्फरनगर। हिन्दी दिवस की शुभ संध्या पर शब्द संसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में एक सुंदर एवं साहित्यिक वातावरण में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन साहित्यकार निरुपमा गोयल जी के आवास पर किया गया। आयोजन में नगर के अनेक साहित्यकारों एवं कवियों सचिव डॉ मनु श्वेता ,मातृशक्ति अध्यक्ष पूजा द्विवेदी,बृज बिहारी धुरिया,निरुपमा गोयल,अमिता शर्मा,सपना अग्रवाल,पुष्पा रानी,नीरज गौतम “बेटी बचाओ,बेटी पढाओं जिला संयोजक,चेतन स्वरूप कक्कड़ पूर्व प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, पूजा मोगा,भावना,कृष्ण गोपाल वर्मा, डॉ वीना गर्ग आदि समस्त साहित्यकारों ने हिन्दी को समर्पित काव्य पाठ किया,राकेश दुलारा के सुंदर संचालन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने अपनी मौलिक कविताओं, गीतों, ग़ज़लों एवं अन्य साहित्यिक रचनाओं की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रचनाओं में प्रेम, संवेदना, सामाजिक सरोकार, मानवीय मूल्यों एवं समकालीन जीवन की विविध अनुभूतियों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली।
इस अवसर पर शब्द संसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सविता वर्मा ‘ग़ज़ल’ ने उपस्थित समस्त साहित्यकारों का सम्मान करते हुए कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने, संवेदनाओं को जीवित रखने और सकारात्मक सोच को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रचनाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।
आयोजन की आत्मीयता और गरिमापूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। साहित्यकारों ने भी संस्था द्वारा साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक रूप देने की बात कही।
अंत में निरुपमा गोयल जी एवं उनके परिवार के प्रति आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, साहित्यिक ऊर्जा एवं मधुर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *