कंपनी के अभीलेख कक्ष में लगी भीषण आग l
बहादराबाद 19 नवम्बर ( महिपाल )
सिडकुल की कंपनी मेसर्स विकटोरा ऑटो प्रा. लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लगने से कंपनी के कामगारो में अफरातफरी मच गई l आग लगने की सूचना पर पहुंची सिडकुल की दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया l आग बुझाने में अग्निशमनदल की दो गाड़ियों को लगाया जिससे आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया l आग बुझाने में एफ एस ओ हरीश चंद्र मिश्रा, निर्मल सिंह, राजेश गवाड़ी, अनिल मेहरा, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, मनोज सिंह, अवतार सिंह, महेश पुरोहित उपस्थित रहे l




