Uncategorized

लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अवैध चाकू के साथ 02 संदिग्ध दबोचे

कोतवाली लक्सर

लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अवैध चाकू के साथ 02 संदिग्ध दबोचे*

अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों संदिग्धों से एक-एक नाजायज चाकू बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 18.07.2026 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते दोनों को हिरासत में लिया गया।

दोनों के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0 702/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम अंकित
  2. मु0अ0सं0 703/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम नीटू

नाम पता आरोपित

  1. अंकित पुत्र प्रमोद सैनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।
  2. नीटू पुत्र पवन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
02 अदद नाजायज चाकू (प्रत्येक से एक-एक)

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 बिरेन्द्र नेगी
  2. ⁠कानि0 नरेश नेगी
  3. ⁠कानि0 सतपाल राणा
  4. ⁠कानि0 सौदीश कुमार
  5. ⁠कानि0 जगत चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *