Uncategorized

कश्यप समाज ने भरी चुनावी हुंकार, सत्ता में हिस्सेदारी का किया ऐलान

कश्यप समाज ने भरी चुनावी हुंकार, सत्ता में हिस्सेदारी का किया ऐलान

सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी, संगठन विस्तार और 2027 के चुनाव की रणनीति पर लक्सर सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के तत्वावधान में चंदन पैलेस में आयोजित कश्यप समाज सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आगामी चुनाव में राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि अब कश्यप समाज केवल वोट देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत के दम पर विधानसभा में अपना प्रतिनिधि भेजने और सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए संगठित होकर कार्य करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप ने की। मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश तुरेहां राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, प्रभारी अरविंद कश्यप, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चौहान, प्रदेश मंत्री नीरज त्यागी, राष्ट्रीय सचिव सुनील कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम कश्यप, हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी रोहित कश्यप, कश्यप एकता मंच के सुरेश कश्यप, जिला पदाधिकारी दीपक कश्यप, जिला कानूनी सलाहकार विजय कुमार वाल्मीकि तथा भगवानपुर विधानसभा प्रभारी गोपी कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *