Uncategorized

डिवाइन स्टार चिल्ड्रंस एकेडमी व डॉ अंबेडकर युवा समिति रोहालकी किशनपुर के संयुक्त सौजन्य से विधायक उमेश कुमार द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन

डिवाइन स्टार चिल्ड्रंस एकेडमी व डॉ अंबेडकर युवा समिति रोहालकी किशनपुर के संयुक्त सौजन्य से विधायक उमेश कुमार द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन ।
बहादराबाद 14 अप्रैल ( महिपाल )
रोहालकी किशनपुर में डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाई गई।
जिसमें डिवाइन स्टार चिल्ड्रंस एकेडमी के प्रबंधक शेखर चौहान व प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना चौहान, ग्राम प्रधान विकास कुमार,जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान, उपप्रधान मनोज कुमार व वरिष्ठ पत्रकार सनत कुमार शर्मा एवं अंबेडकर युवा समिति रोहालकी किशनपुर के ब्रिजेस कुमार उमेश कुमार के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय परिवार के बच्चों के द्वारा एवं अन्य ग्रामीण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए l साथ ही साथ विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य जयन्त चौहान द्वारा विद्यालय परिवार के प्रतिभावान छात्रों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया l खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों की उचित व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता प्रकट की एवं ग्रामीण माताओं बहनों से वादा किया कि उनके सर्वांगीण विकास में मेरी जहां कहीं भी जरूरत होगी मैं हर समय तत्पर तैयार हूं l जिला पंचायत सदस्य जयन्त चौहान द्वारा भी उनका स्वागत समारोह में सम्मान किया गया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य एवं वह निरंतर गांव के विकास में भूमिका निभाते हैं ऐसे में विकास चौहान ग्राम प्रधान रोहालकी किशनपुर प्रधान मनोज कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखें एवं युवा अंबेडकर युवा समिति को बधाई देते हुए उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया l इस अवसर पर धर्मेंद्र, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार,प्रदीप कुमार, यूट्यूबलर उमेश कुमार, बृजेश कुमार,संदीप कुमार, सुशील कुमार,दीपक कुमार, अमरीश कुमार, कुलमेन्द्र कुमार शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *