दरगाह साबिर पाक में मेयर गौरव गोयल ने हाजिरी दे मांगी प्रदेश की खुशहाली में तरक्की की दुआ
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा है कि हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति पूरे विश्व में सबसे अलग है।यहां सभी धर्मों का सम्मान व आदर सत्कार होता है।उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग देश की उन्नति व प्रगति के लिए प्रयासरत हैं।मेयर गौरव गोयल ने सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधिवत शपथ ग्रहण के उपलक्ष में दरगाह साबिर पाक में अकीदत के फूल पेश किए तथा प्रदेश की खुशहाली और अमन-शांति की दुआ मांगी।इस मौके पर सज्जादा परिवार के यावर मियाँ ने मेयर गौरव गोयल की दस्तारबंदी की तथा तबर्रुक (प्रसाद) भेंट किया,साथ ही मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल और उनके दीर्घायु की कामना की।




