होली पर्व के दृष्टिगत सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का जिला अस्पताल इमरजेंसी का रात्रि निरीक्षणमुजफ्फरनगरपावन पर्व होली के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर, द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी एवं मुख्यालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने जनपद की समस्त चिकित्सा व्यवस्थाओं, विशेषकर इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि होली पर्व के अवसर पर आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाए। निरीक्षण के समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में डॉ. बाबूराम (सीनियर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर), फार्मासिस्ट रोहिताश, महेश (वार्ड बॉय) एवं वीरपाल (स्वीपर कम चौकीदार) सहित अन्य स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित मिले। सीएमओ के साथ निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मनोज (अर्दली), सुरेश (पायलेट), स्टेनो एवं रमेश (चौकीदार) भी मौजूद रहे। डॉ. तेवतिया ने निर्देश दिए कि होली पर्व के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय रहें, ताकि जनपद की सम्मानित जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह रात्रि निरीक्षण त्योहार के दौरान बेहतर चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



