Uncategorized

बहादराबाद ग्रामीण क्षेत्र की एक और प्रतिभा ने हरिद्वार ही नहीं अपितु उत्तराखंड का नाम रोशन किया है

बहादराबाद ग्रामीण क्षेत्र की एक और प्रतिभा ने हरिद्वार ही नहीं अपितु उत्तराखंड का नाम रोशन किया है l
बहादराबाद 22 अगस्त ( महिपाल )
उत्तराखंड से दिल्ली एम्स से एम एस ( जनरल सर्जरी)करने वाले छात्र आकाश चौहान पुत्र मनोज चौहान निवासी खेड़ली, बहादराबाद ने दिल्ली एम्स से यह डिग्री हासिल की है जो आज तक कोई भी उत्तराखंड निवासी हासिल नहीं कर सका l उक्त डिग्री दिल्ली एम्स प्रांगण में 48 वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने प्रदान की l उसके बाद उक्त छात्र एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी सफदरजंग अस्पताल से कर रहा है l आकाश चौहान ने एमबीबीएस की डिग्री हल्द्वानी के सरकारी कॉलेज से प्राप्त की थीl आकाश चौहान हरिद्वार के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर मोहित चौहान के भतीजे तथा प्रेस क्लब के संरक्षक पीएस चौहान के पोते हैं तथा उसके पिताजी दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी मे कार्यरत है तथा माता सरकारी विद्यालय में अध्यापिका है l जिसका श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया है प्लास्टिक सर्जरी में डिग्री हासिल कर आकाश ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करना चाहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *