हरिद्वार कलियर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने एक पत्र लोकसभा सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा की कलियर विधानसभा के प्रत्येक गांव व चौराहों पर आम पब्लिक की सुविधा के लिए लाइटों का इंतजाम किया जाए

इस पत्र के संबंध में लोकसभा सदस्य श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संज्ञान लेते हुए एक पत्र मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को प्रेषित किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कलियर विधानसभा के लगभग 28 गांव व चौराहों पर शीघ्र ही लाइट का प्रबंध किया जाएगा ताकि ग्रामवासियों व सड़क पर चलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ये कलियर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी का क्षेत्र की जनता के लिए एक वरदान साबित होगा और गांव में या सड़कों पर होने वाली अप्रिय घटनाओं से भी निजात मिलेगी यदि सरकार द्वारा ये कार्य शीघ्र ही संपन्न होता है तो क्षेत्र की जनता में एक खुशी की लहर देखने को मिलेगी जहां कलियर विधानसभा के बहुत से गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं वहां पर लोगों को इन लाइटों के लगने से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा मुनीश सैनी ने चौराहों के अलावा कलियर विधानसभा के गांव बढ़े डी शांत तर शाह बहादुरपुर सैनी मुलदासपुर माजरा भंवरी कलियर रहमतपुर बेडपुर मेवाड़ कला नागल इमली खेड़ा राघडवाला मोहम्मदपुर धनौरी धनोरा माजरी ग़ुमावाला डांडिडी केलनपुर मग रूम पुर हकीमपुर दरियापुर सुनहरा सुभाष नगर शक्ति विहार पाडली गुर्जर आदि गांव की पूर्ण व्यवस्था के लिए लाइटों की मांग की मुनीश सैनी का कहना है कि शीघ्र ही इन गांव में लाइटों का इंतजाम किया जाएगा




