बहादराबाद। भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्न्योजको की एक बैठक अतमलपुर बोंगला गांव में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम ज्वालापुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी देवी सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विष गुरु बनने जा रहा है। प्रधान मंत्री की विदेश नीतियां आगे पूरा विश्व नतमस्तक है।रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत का तिरंगा की पासपोर्ट का काम कर था । दो दिन तक युद्ध रुकने पर जो भारत का झंडा लेकर बाहर निकलता था। उसे बॉर्डर पार कर दिया जाता था। भारत की बदती शक्ति को पूरे विश्व में जाना है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम लला के मंदिर बनाना हो या कश्मीर से धारा 370 हटाना हो । देश में सी ए ए लगा करना हो। मोदी सरकार हर मोर्चे पर आगे बड़ते हुए अपने मुद्दो को पूरा करती रही है। भाजपा जनता से लिए हर वादे पर खरी उतरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णत्र प्रदेश की जनता की सेवा में लगे है।




