आज जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ दीनदयाल जी के अंत्योदय, राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन–जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दीनदयाल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है।




