पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी की माता की शोक सभा में उमड़ा जनसैलाबभाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि नागल: पूर्व नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी की माता की पुण्यतिथि उनके निज निवास स्थान गांव बसेड़ा में सम्पन्न हुई जिन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा,जिला चैयरमेन मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, पंकज त्यागी, पूर्व प्रमुख विजेंद्र चौधरी,पपिन चौधरी,किसान नेता श्यामवीर त्यागी, सत्येन्द्र वैदिक, इंद्रेश त्यागी, नागल मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी,सुनील चौधरी,कपिल डाबर,करन सिंह राणा आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शोक सभा में शामिल हुए। शोक सभा को संबोधित करते हुए सभी ने गहरा शोक प्रकट किया और पवन त्यागी की माता के जीवन ओर उनके योगदान को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। किसान नेता श्यामवीर त्यागी ने कहा कि वह सामाजिक, व्यवहारिक और मृदुभाषी महिला थी जो हमेशा सभी के सुख दुख में सम्मिलित होकर उनका मार्गदर्शन करती थी। इस अवसर पर पवन त्यागी ने कहा कि उनकी माता ने उन्हें हमेशा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।




