Uncategorized

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने मीडिया को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने मीडिया को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ


रुड़की।भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर प्रेस क्लब महानगर,रूड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और उनकी पूरी टीम को भाजपा पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने की।उन्होंने प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि आने वाले चुनावी माहौल में निष्पक्ष,सशक्त और रचनात्मक पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।डॉ०मधु सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब की नई टीम समाज हित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाएगी।भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब समाज की आवाज को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने प्रेस क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा संगठन सदैव सकारात्मक संवाद का स्वागत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब आगे भी जनकल्याणकारी योजनाओं को सटीक और सार्थक तरीके से जनता तक पहुंचाने में सहयोग करगा।इस मौके पर जिला महामंत्री सागर गोयल,अनवर राणा, पुनीत रोहिला,आरिफ नियाजी,सलमान मलिक,मनोज अग्रवाल आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *