Uncategorized

प्रकाशनार्थ, भोगपुर (हरिद्वार ) आज प्रातः 09:30 बजे ग्राम भोगपुर में निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सौजन्य से तथा सर्व समाज एकता मिशन के सहयोग से कुआं पूजन – हवन समारोह का आयोजन

प्रकाशनार्थ, भोगपुर (हरिद्वार ) आज प्रातः 09:30 बजे ग्राम भोगपुर में निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सौजन्य से तथा सर्व समाज एकता मिशन के सहयोग से कुआं पूजन – हवन समारोह का आयोजन निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वामी यतिश्वरानन्द महाराज ने यज्ञ की जानकारी देते हुए सभी सनातनियों से प्रतिदिन यज्ञ करने का आवाहन किया, हवन पूजन संपन्न होने के बाद स्वामी जी ने ग्रामीणों के साथ जिस कुएं का सौंदर्य करण होना है उसका स्थलीय निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता कर तत्काल कुएं की सफाई कराये जाने, कुएं पर एक नल तथा कुएं पर जाल लगवाए जाने का आश्वासन दिया,निरीक्षण के बाद स्वामी यतिश्वरानन्द ने स्कूली बच्चों को कापिया तथा बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों को गरम शाल उड़ाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया, कार्यक्रम में स्वामी यतिश्वरानन्द ने भोगपुर क्षेत्र की राज्य स्तरीय खिलाडी कुमारी अंजलि, कुमारी मोहनी, कुमारी मोनिका आदि बेटियों का शाल व माला से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार सम्मान किया,खिलाड़ी बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, स्वामी यतिश्वरानन्द महाराज ने निर्बल निर्धन विधि की सहायता समिति द्वारा समाज में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जमकर तारीफ करते हुए समिति की और से प्रत्येक गांव में यज्ञ आयोजित कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाए जाने का अभियान प्रत्येक गांव में चलाये का निर्देश समिति अध्यक्ष राजेश रस्तोगी को दिया हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गया तथा खिलाड़ी बेटियों ने राष्ट्रीगान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया, तत्पश्चात आतिशबाजी के साथ गांव में भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल के 150 वे जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता पद यात्रा आयोजित की गई, यात्रा संपन्न होने के पश्चात भाजपा नेता सूर्यकांत सैनी द्वारा स्वामी यतिश्वरानन्द महाराज से एक सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया गया, सर समाज एकता मिशन के अध्यक्ष उमेश कुमार ने सबका आभार जताया,इस मौके पर महिपाल सिंह सैनी, मास्टर जयपाल सिंह सैनी,रूपराम, धर्म सिंह, तिलक राम सैनी, श्री मति केला देवी, श्री मति मिथलेश कश्यप, श्री मति आरती कश्यप, मान सिंह, बाबूराम सैनी, मांगे राम सैनी, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, ईश्वर चंद सैनी, चंद्रभान सैनी, सूर्य कांत सैनी,श्री मति गुड्डी कश्यप, सुशील पंवार, इन्दरजीत सिंह,
राजबीर सिंह, संदीप राठौर, अजब सिंह, जितेंद्र सैनी, संजय सिंह जिला पंचायत सदस्य, राम कुमार, ऋषिपाल, मामचंद,संजय सरदार, सरदार कमलजीत सिंह,उमेश कुमार,आशीष कश्यप, नीरज सैनी, अनुज सैनी, आयुष कुमार, पपने सैनी, प्रवेश सैनी, मगन राठौर, जगपाल चौधरी, सतपाल चौधरी, डॉ अशोक चौहान,विनोद सैनी, गगन पालीवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *