Uncategorized

संभल से बड़ी खबर मंडी समिति सम्भल क्षेत्र के फतेहउल्ला सराय निवासी नासिर पुत्र शुबराती ने अपने 20 वर्षीय पुत्र नौमान की गुमशुदगी की तहरीर चौकी प्रभारी को सौंपी है।

संभल से बड़ी खबर मंडी समिति सम्भल क्षेत्र के फतेहउल्ला सराय निवासी नासिर पुत्र शुबराती ने अपने 20 वर्षीय पुत्र नौमान की गुमशुदगी की तहरीर चौकी प्रभारी को सौंपी है।

परिजनों के अनुसार, नौमान दिनांक 05 जुलाई 2025 की रात करीब 9 बजे मोहम्मद के जुलूस को देखने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश किया, मगर नौमान का कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर पिता नासिर ने चौकी प्रभारी मण्डी समिति सम्भल को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। परिजनों को आशंका है कि नौमान के साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है।

📞 सूचना देने वाले: नासिर पुत्र शुबराती, निवासी फतेहउल्ला सराय थाना सम्भल, मो.नं. 9639520547

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *