डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया। खानपुर भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए तथा उनकी अच्छी बातों का हमें अपने छात्र जीवन में अनुसरण करना चाहिए, इस अवसर पर प्रधानाचार्य समस्त विद्यालय स्टाफ व आज के सभी मॉडल टीचरों द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर सभी कक्षाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अपने कक्षाओं को चार्ट तथा रंगोली के माध्यम से सुसज्जित किया गया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ विमलेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार, सुमित कुमार, मनोज गोयल, आलोक भूषण शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्रीमती विजेता मैडम, अशोक कुमार, कुलबीर सिंह ,राजीव कुमार, अंकित कुमार, आदि उपस्थित रहे तथा छात्राओं कुमारी नेहा, आकांक्षा, टीना, अनामिका सैनी, वर्षा ,वंशिका, गुनगुन, शताक्षी, सुहानी ,अरुण ,शिवांग ,मयंक, विशाल, सार्थक ,उदित ,अभय , शिवम, दीपक, आदि ने सराहनीय कार्य किया




