Uncategorized

लंढौरा में राजस्व टीम ने सरकारी भूमियों की पैमाइश कर निशानदेही की।

लंढौरा में राजस्व टीम ने सरकारी भूमियों की पैमाइश कर निशानदेही की।

लण्ढौरा कस्बे में सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजस्व विभाग को सरकारी भूमियों की पैमाइश व चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिसमें शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने लण्ढौरा में चार अलग-अलग जगह पर सरकारी भूमियों की पैमाइश कर निशानदेही की। जिसमें कानूगो आदेश कुमार, हल्का लेखपाल व नगर पंचायत कर्मचारीयों के साथ खसरा नंबर 94 नवीन परती, खसरा नंबर 32 जोहड़, खसरा नंबर 29 जोहड़, तथा खसरा नंबर 18 बंजर भूमियों की पैमाइश कर निशानदेही कर दी गई है। वही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता ने गत दिनों जॉइंट मजिस्ट्रेट से लण्ढौरा नगर पंचायत में लोगों द्वारा सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने व सरकारी भूमियों की पैमाइश कर कब्जा मुफ्त करने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेएम ने राजस्व विभाग अधिकारीयों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही कर दी गई है जल्द ही नगर पंचायत लण्ढौरा उस पर अपना बोर्ड लगाने का काम करेगी। कानूगो आदेश कुमार ने बताया सरकारी भूमियों की पैमाइश व निशानदेही आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर लेखपाल संजय चौहान, राहुल, गुलशेर, युसूफ अली, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *