उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में स्वच्छता अभियान आयोजित
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में माहपर्यन्त संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना था। विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में स्वच्छता कार्य संपन्न किया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी, नोडल अधिकारी प्रो. अरविन्द नारायण मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी सिंह रावत, कुलसचिव श्री दिनेश राणा, डॉ. राजेश सती, डॉ. धीरज, श्री राजेन्द्र नोटियाल सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने स्वच्छता को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।




