Uncategorized

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,हरिद्वार का नगर के होटल पर छापा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,हरिद्वार का नगर के होटल पर छापा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही
रुड़की।एंटनी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा रुड़की के नामी सत्यम होटल पर की गई छापेमारी की कार्यवाही में तीन महिलाएं,दो पुरुष एवं संचालक सहित छः लोगों को गिरफ्तार किया गया है।रुड़की के होटलों में लगातार मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल हरिद्वार के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी सुरेंद्र बलूनी के पर्यवेक्षण पर तेईस जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा संचालक सहित जिस्म फिरोशी में लिप्त इन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गये पुरुष के नाम (काल्पनिक नाम) अफजाल पुत्र जाहिद,मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासीगण लक्सर,मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा मलकपुर चुंगी,रुड़की निवासी ज्योति,जानकीव पूजा,जबकि पुलिस द्वारा संचालक सूरज एवं निशांत निवासी रुड़की जिनका संपर्क ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा के साथ एक राय होकर जिस्मफरोशी का धंधा उक्त सत्यम पैलेस में पिछले तीन वर्षों से लीज पर लेकर धड़ल्ले से चला रहे थे।ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफी सक्रिय हैं व पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के अभियोग में थाना गंगनहर से जेल जा चुके हैं।टीम द्वारा मौके से आरोपियों से अनापत्ति सामग्री व मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।टीम द्वारा उक्त सभी छह आरोपियों को थाना गंगनहर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया,जबकि संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया।सत्यप्रकाश का पार्टनर निशांत मौके पर नहीं मिला,जिनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
टीम में म०उ०निरी०रखी रावत,एएसआई देवेन्द्र कुमार,हेका० राकेश कुमार,म०हेका०बीना गोदियाल,का०मुकेश कुमार,का०जयराज भंडारी व का०दीपक चन्द प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *