आशीर्वाद नर्सिंग होम में कैंप लगाकर कई प्रकार के निशुल्क ऑपरेशन करने पहुंचा आनंद नर्सिंग होम मेरठ का चिकित्सा दल l
लक्सर क्षेत्र के आशीर्वाद नर्सिंग होम में कई प्रकार के निशुल्क ऑपरेशन कैंप लगाकर मेरठ आनंद नर्सिंग होम के चिकित्सक दल पहुंचा है लक्सर क्षेत्र में पुरकाजी मार्ग पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेंटर नामक निजी अस्पताल संस्थान द्वारा पूर्व से योजित और निर्धारित निशुल्क रूप से कई प्रकार के ऑपरेशन करने के उद्देश्य से आज एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया आशीर्वाद नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ अमित राय ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश आनंद नर्सिंग होम मेरठ स्थित आनंद के कई अनुभवी चिकित्सकों का एक दल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए आशीर्वाद संस्थान पहुंचा उन्होंने बताया इस दौरान कटे होंठ कटे तालु जैसे अलग-अलग श्रेणी के कई ऑपरेशन निशुल्क रूप से किए गए उन्होंने यह भी बताया कि इतना ही नहीं बल्कि रोगियों के आवागमन को लेकर घर से अस्पताल और वापसी घर तक निशुल्क वाहनों के अलावा भोजन और उनकी भर्ती संबंधी प्रतिक्रिया को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है वहां पर आनंद हॉस्पिटल मेरठ के डॉक्टर रविंद्र सैनी चिकित्सक डॉ अमित राय सहित दर्जनों अन्य डॉक्टर मौजूद रहे l




