Uncategorized

राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन अभियान

“राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन अभियान”

“मौके पर पुलिस ने कुल 85 बाहरी व्यक्तियो का किया सत्यापन”

“सत्यापन न कराने पर 09 मकान मालिकों पर ठोका 90,000/ रूपये का जुर्माना”
बहादराबाद 9 फरवरी ( महिपाल )
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं जनपद में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही कर रही है, एवं जनता को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है ।”
“उक्त अभियान के अनुपालन में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अशोक वाटिका कालोनी,सिद्वी विनायक कालोनी सलेमपुर व सुमनगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, मोटर मैकेनिको आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।”
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 85 बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो का सत्यापन किया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 09 मकान मालिको के कुल 90,000/रू0 के कोर्ट चालान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *