रुड़की।कौमी एकता क्लब की ओर से दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कुश्ती भारतवर्ष का एक प्राचीन खेल है।हमारे देश में यह खेल बहुत ही प्रचलित है।उन्होंने दंगल में आए देश के कोने-कोने से आए सभी पहलवानों को बधाई दी तथा कहा कि वह यह खेल राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि कुश्ती के खेल से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और यह खेल आज देश के कोने-कोने में प्रचलित है।फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष व समाजसेवी चैरब जैन पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को भी स्कूल इस खेल में रुचि लेनी चाहिए।यह खेल भारत में खेले जाने वाला प्राचीन खेल है।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने खेल आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती के खेल से युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है,इसके माध्यम से वह अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया तथा अंत में अतिथियों द्वारा सभी पहलवानों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,पवन तोमर,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,समाजसेवी आदिल फरीदी,मास्टर नागेंद्र सिंह,सूफी मोहम्मद राशिद व संयोजक रियाज कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को लक्सर पुलिस ने किये गिरफ्तार।
शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को लक्सर पुलिस ने किये गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिपित अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का […]
पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय में चार दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव ‘ओजस्’ का भव्य समापन
पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय में चार दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव ‘ओजस्’ का भव्य समापन बिना स्वाध्याय के सामर्थ्य विकसित नहीं हो सकता : आचार्य बालकृष्ण • खेल युवा वर्ग को अनुशासन तथा जीवन को दिशा देने का कार्य करते हैं : आचार्य बालकृष्ण• खेल भावना का मौलिक सिद्धांत अपने प्रतिपक्ष खिलाड़ियों का सम्मान करना है : एन.पी. […]
नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एक तस्कर क़ो शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार l
नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एक तस्कर क़ो शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार l लक्सर पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को भट्टी व अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाए […]



