मोहन प्रजापति की चेतावनी प्रशासन मंदिर के रास्ते को कब्जा मुक्त कराये नही तो हम अपने तरीके से कब्जा हटवाएंगे
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मीरापुर में सिद्दिपीठ योग माता मंदिर के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया वही धरने पर पहुँचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा है की मीरापुर मे सैकड़ो वर्ष पुराने सिद्दिपीठ योगमाता मंदिर का रास्ता 38 फुट चोडा है जिस पर दबंगो व विशेष समुदाय के लोगो ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है वही कुछ निर्माण अधूरे है जिसकी वजह से मौजूदा रास्ता की चौड़ाई दस फुट से भी कम रह गई है जिसकी वजह से मंदिर में बाहर से आने वाले लोगो को व रोज आने जाने वाले लोगो को गाड़िया करीब आधा किलोमीटर दूर छोड़कर मंदिर आना पड़ता है व भारी परेशानी उठानी पड़ती है वही यह रास्ता आमजनमानस व नगरवासियों के लिये भी मुख्य रास्ता है जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगो मे भारी रोष है राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि इस समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब पानी सर से ऊपर आ चुका है अब बर्दाश्त नही किया जायेगा अगर प्रशासन अपने स्तर से एक सप्ताह के अंदर मन्दिर के रास्ते को कब्जा मुक्त कराता है तो ठीक है नही तो हम मीरापुर में बड़ी पंचायत कर अपने तरीके से रास्ता को कब्जा मुक्त कराएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी वही धरने पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने पहुच कर ज्ञापन लिया और एक सप्ताह के अंदर रास्ते को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया
इस दौरान मुख्य रूप से,सभासद शिवकुमार प्रजापति, अनुराग शर्मा,, विकास कश्यप एडवोकेट महासचिव, रामवतार शर्मा,मोर्चा नेता विजय पाल, पूरन धीमान,राजा प्रजापति, दिनेश पाल मंडल अध्यक्ष, दीपक सैनी, इल्म सिंह ,रजनी देवी,राजकली देवी,सुनीता प्रजापति, अशोक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष बिनेश कोरी,महक सिंह,सागर प्रजापति, हरबीर, नत्थन पाल, योगेश




