Uncategorized

कईं जनसभाओं में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी और खानपुर विधायक उमेश कुमार, मिलने उमड़ा जनसमूह

कईं जनसभाओं में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी और खानपुर विधायक उमेश कुमार, मिलने उमड़ा जनसमूह

हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी और खानपुर विधायक उमेश कुमार देर रात लक्सर के बहादुरपुर खादर और लक्सरी पहुंचे जहां लोगों को संबोधन के दौरान उन्हें देखने के लिए मौके पर एकत्र हुए लोगों के हुजूम ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भारी समर्थन देने का ऐलान कर दिया वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पुर्व की तरह और भी गरीब और अनाथ कन्याओं के विवाह कराने का वायदा किया है खानपुर विधायक उमेश कुमार लक्सरी स्थित एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में बुजुर्ग सदस्या के देहांत की सूचना पर मोटर साईकिल से ही रवाना हो गए और परिवार से मुलाकात कर ईश्वर से मृतक के लिए आत्मा शांति की कामना की गई जनसभा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक वर्ग के विश्वास को जीता है और हमने किसी से वोट नहीं मांगा उन्होंने गरीब और अनाथ बेटियों का निजी खर्चे पर विवाह करते हुए उन्होंने दुनिया में संदेश दिया है कि उमेश कुमार सर्वधर्म के हित में ही राजनीति करता है वह जातिवाद और धर्म की राजनीति नहीं करता आज तक उनके द्वारा 501 कन्याओं का सामूहिक विवाह कर उन्होंने इसे इतिहास में दर्ज किया है उन्होंने कहा कि हमने किसी में कभी फर्क नहीं समझा क्योंकि सब का खून लाल होता है मगर क्षेत्र में सियासतदान आज तक सिर्फ हिंदू और मुसलमान की ही राजनीति करते आए हैं जो इस बार हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में खत्म होकर रहेगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *