रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश के अनुसार रात्रि चौपाल का कार्यक्रम ज्वालापुर विधानसभा गांव हददी वाला मंडल ज्वालापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष टिंकू प्रधान के नेतृत्व में चौपाल का कार्यक्रम यात्री 7:00 बजे प्रारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश से आए रात्री चौपाल प्रवासी कार्यक्रम संवाद के नियमित विधानसभा पुरोला के विधायक दुर्गेश लाल ने संवाद किया l जिसमें ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताई राशन कार्ड में नई यूनिट अधिकारी लोग नहीं जोड़ रहे हैं, 1985 में अस्थाई प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समय कम किया जाए , गौरा कन्या धन योजना में इंटर पास लड़कियों को जो पैसा एवं साइकिल मिलती है उनके नियमों को भी कम किया जाए, जो लड़कियां राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ती है उनके फॉर्म तो अधिकारी लोग जमा कर लेते हैं पर जो लड़कियां प्राइवेट इंटर कॉलेज मैं पढ़ती है उनके फार्म अधिकारी लोग जमा नहीं करते इसमें भी सुधार किया जाए, किसानों ने गन्ना भुगतान समय पर हो जाए और भारतीय जनता पार्टी द्वारा ₹20 गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर पार्टी का धन्यवाद किया जिसमें विधायक ने समस्या का निवारण किया और जिसमें विधायक ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार सिंह को कहा कि आप मेरे जाने के बाद आप ग्रामीणों के बीच में रहकर आप लिखित में ग्रामीणों की समस्या उच्च अधिकारी तक पहुंचाने प्रयास करेंगे जिसमें जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपने स्तर से हरिद्वार जिले में अनुसूचित लोगों की समय-समय पर मीटिंग लेकर एवं भाजपा द्वारा चलाई गई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया करूंगा,जिसमें विधायक ने प्रेस वार्ता संवाद में कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति समाज के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिस कारण आज अनुसूचित जाति समाज का विकास हो रहा है, टिंकू प्रधान ने भी कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया प्रदेश की धामी सरकार ने सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया है मैं अपनी ओर से और ग्रामीणों की ओर से मोदी धामी का धन्यवाद करता हूं,इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रिंस लोहट , राजवीर कलानिया, उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, पंकज बागड़ी, तुषार खटीक , मंडल अध्यक्ष रीता सैनी, महामंत्री छोटन सिंह, एडवोकेट प्रदीप सैनी, रविंद्र सैनी, अमरीश, सभी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे l




