हरिद्वार बहादराबाद ब्लॉक में योग जागरूकता की अलख l
स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बहादराबाद ब्लॉक में आज एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में योग को “मानसिक स्पष्टता और आंतरिक जागरूकता” का माध्यम बताया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मोनिका भास्कर के संयोजन में हुआ, जिनका साथ डॉ. पूजा रॉय, डॉ. भास्कर और डॉ. नवीन दास ने दिया। शिविर में दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने योग अभ्यास के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान के महत्व को जाना और अनुभव किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि योग से जीवन में संतुलन व स्वास्थय आता है जिससे मनुष्य निरोगी होता है l
कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन की शांति और वर्तमान क्षण की जागरूकता को बढ़ावा देता है। नियमित अभ्यास हमारे निर्णय लेने की क्षमता को सुधार सकता है और जीवन की चुनौतियों से निपटने की मानसिक शक्ति देता है।”
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन में शामिल करें और स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि भारत सरकार एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के अंतर्गत न केवल योग प्रशिक्षण, बल्कि स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, और योग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
इन आयोजनों का उद्देश्य सिर्फ योग सिखाना नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ वातावरण और संतुलित जीवनशैली को जनमानस में प्रोत्साहित करना है। जब मनुष्य अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होता है तो समाज और पर्यावरण अपने आप सशक्त बनता है।”
पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया गया और इस बात को दोहराया गया कि प्रकृति और मानव के बीच संतुलन ही सतत विकास की कुंजी है।




