Uncategorized

कोतवाली गंगनहर कप्तान नवनीत सिंह का नशा तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे संघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम

कोतवाली गंगनहर कप्तान नवनीत सिंह का नशा तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे संघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम* *नशा तस्कर को 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा* *नशा खरीदने और बेचने वालों पर भी हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा* अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।ताजातरीन कार्यवाही के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा तेलीवाला जाने वाले अंडर पास पर दौराने चैकिगं दिनाँक 13.07.2026 को संदिग्ध व्यक्ति जुबेर पुत्र आबिद हसन निवासी ग्राम तेलीवाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार जो पुलिस टीम को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस द्वारा घेर घोटकर पकडा गया। सख्ती से पूछताछ तथा जामा तलाशी लेने पर आरोपित जुबेर को 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकडा गया । आरोपित के विरूद्ध थाना हाजा पर एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1- जुबेर पुत्र आबिद हसन निवासी ग्राम तेलीवाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार। *बरामदगी* 11 ग्राम अवैध स्मैक *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 संजीव चौहान2. उ0नि0 ब्रह्मदत्त विजल्वाण3. हे0का0 यूनूस बेग4. हे० कानि0 अशोक तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *