Uncategorized

ग्राम जगजीतपुर में मनाया गया मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

ग्राम जगजीतपुर में मनाया गया मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस हरिद्वार। ग्राम जगजीतपुर स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम जी के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयासों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. कदम सिंह बालियान, प्रदेश महासचिव, केकेसी कांग्रेस उत्तराखंड, तीरथ पाल रवि, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, श्यामलाल, प्रधान, मनोज धनगर, अंकित वालिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *