Uncategorized

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एरोबिक्स से गूंजा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एरोबिक्स से गूंजा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर l

बहादराबाद
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान–विकसित भारत 2047’ के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को एरोबिक्स करवाया गया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं खेल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा के निर्देशन में आयोजित एरोबिक्स सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न शारीरिक गतिविधियों एवं व्यायामों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एरोबिक्स के माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और फिटनेस के महत्व को सहज एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी प्रो. बिंदुमती द्विवेदी, सह-नोडल अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह डावत, श्री राजेंद्र नौटियाल, डॉ. वसुधा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। युवाओं में खेल, व्यायाम और शारीरिक सक्रियता की आदत विकसित करना समय की आवश्यकता है। फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, बल्कि अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एरोबिक्स के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुए फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *