Uncategorized

आंधी में स्कूल बसों पर गिरे पेड़, वनकर्मियों की तत्परता से बची कई लोगों की जान

आंधी में स्कूल बसों पर गिरे पेड़, वनकर्मियों की तत्परता से बची कई लोगों की जान

सुमित सैनी और गुरजंट सिंह ने युद्धस्तर पर चलाया राहत अभियान, क्षतिग्रस्त वाहनों को पेड़ों के नीचे से निकाला

लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर सेंट जेपी कॉन्वेंट स्कूल के सामने आंधी-तूफान के चलते पेड़ गिरने से स्कूल बसों सहित कई वाहन चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऐसे मुश्किल हालात में वनकर्मी सुमित सैनी और गुरजंट सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। दोनों वनकर्मियों ने युद्धस्तर पर पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रास्ता खुलवाया और पेड़ों के नीचे दबे क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकलवाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से राहत कार्य में तेजी आई और कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आंधी-तूफान के कारण सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया था। वाहनों के पेड़ों की चपेट में आने से स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी सुमित सैनी और गुरजंट सिंह ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। दोनों ने तेजी से पेड़ों की कटाई-छंटाई करते हुए सड़क से अवरोध हटाए और रास्ते को यातायात के लिए खुलवाने में जुटे रहे। साथ ही, पेड़ों के नीचे फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
संकट की घड़ी में दोनों वनकर्मियों की तत्परता, सूझबूझ और कार्य के प्रति समर्पण चर्चा का विषय बना रहा। समय रहते राहत कार्य शुरू करने और युद्धस्तर पर रास्ता साफ कराने के उनके प्रयासों ने संभावित बड़े हादसे का खतरा कम करने में अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *