Roorkee News

नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर,पाडली नगर पंचायत की अकाउंटेंट एवं समाज सेविका अंजुम गौर ने जरूरतमंद महिलाओं को किया सामान वितरितI

नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर,पाडली नगर पंचायत की अकाउंटेंट एवं समाज सेविका अंजुम गौर ने जरूरतमंद महिलाओं को किया सामान वितरितI

रिपोर्टर नफीस
रुड़की।नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर व समाज सेविका अंजुम गौर ने अपने आवास पर गरीब रोजेदार महिलाओं को रमज़ान किट व जनमाज (चटाइयां) वितरित की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमज़ान का मकसद केवल भूखा प्यासा रहना ही नहीं,बल्कि दूसरों के दुख दर्द को बांटना और दीन-दुखयों की मदद करना भी है।उन्होंने कहा कि अगर हम सच्चे तौर पर अपनी ज़कात और इमदाद का प्रयोद करें तो देश से गरीबी के खात्मे में सरकार को भी मदद मिलेगी और गरीबों का भी भला होगा।इस अवसर पर सपना चौहान,सै.नफीसुल हसन,प्रीति अग्रवाल,इमरान देशभक्त व सलीम साबरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *