रुड़की।राजपूताना स्थित ज्योतिष गुरुकुलम में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का महान पर्व है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म के लिए कार्य करना चाहिए।भगवान श्री राम के आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।दीपावली का त्यौहार हमें यह संदेश देता है कि आपसी भेदभाव मिटाकर सभी को एक दूसरों की खुशियों में शामिल होना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल,डॉ०अनिल शर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप,हर्ष प्रकाश काला,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू,ब्राह्मण समाज रुड़की के नगर अध्यक्ष सतीश शर्मा व पूजा नंदा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में समरसता पैदा करने के लिए दीपावली मिलन व होली मिलन जैसे कार्यक्रम नितांत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना व धर्म रक्षा की जागृति भी ऐसे पर पर्व हमें प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर पंडित आदर्श भारद्वाज,पंडित ओमप्रकाश दीक्षित,विकास शर्मा,पंडित राजकुमार दुखी,आदित्य शर्मा,पंकज नंदा,पुष्पा शर्मा,अंकित शर्मा,पूजा वर्मा,राधा भटनागर,सुलक्षणा सेमवाल,सविता वर्मा, अमरीश गर्ग,मदन सिंह रावत,सलमान फरीदी,सलीम साबरी, इमरान देशभक्त,अदिति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल का शाल उठाकर सम्मान किया गया।
Related Articles
ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी मिथक और तथ्य – क्या सर्दियों में मैमोग्राम की सटीकता कम हो जाती है?
ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी मिथक और तथ्य – क्या सर्दियों में मैमोग्राम की सटीकता कम हो जाती है? ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है, और इसकी प्रारंभिक पहचान उपचार की सफलता दर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। मैमोग्राम ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण में असामान्यताओं का […]
हरिद्वार जेल में फूटा कोरोना बम l
जेल में फूटा कोरोना बम lबहादराबाद 3 अगस्त ( महिपाल )हरिद्वार को जेल में कोरोना के 43 मामले सामने आने से जेल में हड़कंप मचा हुआ है l गत 28 व 29 जुलाई को जेल में हेपिटाइटस चेकिंग केम्प में कैदियों के सेम्पल लिए गए थे जिसमें 43 केदियो में कोरोना कि पुष्टि हुई है […]
डेवलपमेंट कंसोर्टियम की संस्थापक अनामिका श्रीवास्तव द्वारा सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों की शुरुआत – शिक्षा में एक नई क्रांति l
डेवलपमेंट कंसोर्टियम की संस्थापक अनामिका श्रीवास्तव द्वारा सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों की शुरुआत – शिक्षा में एक नई क्रांति l शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी पहल के तहत डेवलपमेंट कंसोर्टियम की संस्थापक और सीईओ अनामिका श्रीवास्त और अवेंटर की प्रतिनिधि पंकज थपलियाल ने आज बहादराबाद ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक […]



